सिगरेट, गुटखा व तम्बाकू की स्कूलों व अस्पतालों से सौ मीटर की दूरी पर बिक्री रोकने को लेकर सोमवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी श्रुती राज लक्ष्मी ने चक्रधरपुर के भगत सिंह चौक, पवन चौक व अन्य स्थानों पर स्थित दुकानों में पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान दस दुकानों में तम्बाकू संबंधित सामाग्री पाये जाने पर दस दुकानों से कुल 8 हजार पांच सौ रुपये वसूले गये।