बरेली: क्षेत्र शाही में सीरियल किलर को बेनकाब करेगी एडीजी की स्पेशल 7 टीम, आईजी समेत अफसरों ने लिया शाही का जायजा
शाही में हो रही सिलसिले बार हत्या के लिए एडीजी रमित शर्मा ने स्पेशल 7 टीम का गठन किया है। एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉक्टर राकेश सिंह समेत पुलिस अधिकारी शाही पहुंचे उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। सीरियल किलर को पकड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है।शाही के गांव हौसपुर निवासी तोमपाल की पत्नी 45 वर्षीय अनीता देवी की मंगलवार शाम गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।