जिलाधिकारी (DM) विशाख जी ने कहा, "यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा लखनऊ के अंदर आज कल में 54 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया सकुशल संपन्न हो रही है। परीक्षा के दोनों दिनों में 4 चरणों में कुल 88,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती बोर्ड के प्रोटोकॉल के अनुसार, प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है।"