#बिश्वनाथ में जिला स्तरीय विस्तृत आई.ई.सी. अभियान का शुभारंभ
👉बिश्वनाथ चारिआली 3 सितम्बर : असम राज्य एड्स नियंत्रण समिति (ASACS) के सहयोग से आज बिश्वनाथ जिले में जिला स्तरीय विस्तृत आई.ई.सी. (IEC) अभियान का शुभारंभ किया गया।
👉बिश्वनाथ चारिआलि के तिरुपति विवाह भवन में इस अवसर पर एक जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति, बिश्वनाथ के तत्वावधान में आयोजित इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में बिश्वनाथ के विधायक पल्लव लोचन दास, जिला आयुक्त करबी सैकिया करण, संयुक्त निदेशक डॉ. जोगेन चंद्र बे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
#CM #Biswanath #flowers #highlight