शाहपुर: जोड़ियां मऊ के जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव
Shahpur, Betul | Mar 25, 2024 शाहपुर तहसील के जोड़ियां मऊ के जंगल में रविवार को पेड़ पर फांसी के फंदे पर एक युवक का शव लटका मिला। सूचना मिलने पर भौरा पुलिस मौके पर पहुंची। और मामले की जांच कर रही है। भौरा पुलिस चौकी प्रभारी संदीप परतेती ने बताया कि जोड़ियां मऊ के जंगल में पेड़ पर फांसी के फंदे पर गोविंदा शेलूकर 21 साल निवासी जोड़ियां मऊ का शव लटका मिला। युवक शुक्रवार से घर से लापता था।