सहसवान: चारा डालने गई महिला पर भैंस ने किया हमला, महिला गंभीर रूप से घायल होकर उपचार के दौरान हुई मौत
नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में आज शनिवार की सुबह सात बजे के लगभग ओमवती अपनी भैंस के लिए चारा डाल रही थी तभी अचानक से ओमवती पत्नी तोती मौर्य पर भैंस ने रस्सी को तोड़कर हमला कर दिया भैंस ने ओमवती को अपने सींगों से उठाकर उन्हें पटक दिया जिसकी चीख सुनकर लोग भाग खड़े हुए महिला को बहु मुश्किल भैंस के चंगुल से बचाया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।