पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पहुंचे जदयू कार्यालय, मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी भी थे मौजूद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक तरफ जहां विपक्ष उनके बीमार होने को लेकर कई बार सवाल उठ चुका है तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। आए दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण करने के लिए पहुंच जाते हैं। वहीं इसी क्रम में सोमवार शाम करीब 5:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक जदयू कार्यालय पहुंचे।