Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
raj748533
किसानों के साथ नहीं होने देंगे ठगी चैयरमैन चन्द्र सैनी सफीदों
Safidon, Jind
| Oct 23, 2026
MORE NEWS
सफीदों मंडी आढ़ती गए हड़ताल पर
Safidon, Jind | Oct 23, 2026
भाजपा के 2 साल पूरे होने पर बोले पूर्व विधायक सुभाष गांगोली व हल्का अध्यक्ष रणवीर भूसलाना
Safidon, Jind | Oct 23, 2026
बिग ब्रेकिंग सफीदों विधायक दादा रामकुमार गौतम बोले जो किसानों का दुश्मन वह मेरा दुश्मन
Safidon, Jind | Oct 23, 2026
सफीदों बिजली हड़ताल को लेकर बोले प्रधान प्रतिनिधि संजय बिट्टा
Safidon, Jind | Oct 23, 2026
सफीदों बिजली कर्मचारियों के धरने से बोले कर्मचारी लाइट कब आएंगी
Safidon, Jind | Oct 23, 2026
सफीदों पानी को लेकर बड़ी खबर जेई जसबीर ने क्या कहा
Safidon, Jind | Oct 23, 2026
*इसराना के 50वें विशाल कुश्ती दंगल में गूंजा पहलवानों का दमखम, आचार्य विकास कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान-सम्मान* *दशहरे पर आयोजित दंगल में देशभर के सैकड़ों पहलवानों ने दिखाया दमखम, लाखों रुपये की इनामी राशि से सम्मानित हुए पहलवान* 21 अक्तूबर: इसराना। दशहरे के पावन अवसर पर इसराना में 50वें विशाल कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इसमें समाजसेवी आचार्य विकास कुमार और योगेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। दंगल में देशभर से आए सैकड़ों पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि पुरुषों के साथ-साथ महिला पहलवानों ने भी अखाड़े में उतरकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विभिन्न मुकाबलों में पहलवानों के बीच लाखों रुपये की इनामी राशि दांव पर रही। कार्यक्रम के दौरान दंगल आयोजक कमेटी की ओर से आचार्य विकास कुमार और योगेश कुमार को पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पहलवानों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। खेल और पहलवानों के सम्मान से बढ़ता है देश का गौरव : आचार्य विकास कुमार इस अवसर पर आचार्य विकास कुमार ने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। अखाड़े में उतरने वाला पहलवान केवल अपने दमखम का प्रदर्शन नहीं करता, बल्कि अनुशासन, मेहनत, धैर्य और समर्पण का संदेश भी देता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के विशाल दंगलों का आयोजन हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि पहलवान देश की शान हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। आज बेटियां भी कुश्ती के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर नई पहचान बना रही हैं। महिला पहलवानों की भागीदारी समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करती है। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ना चाहिए, क्योंकि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने दंगल के सफल आयोजन के लिए आयोजक कमेटी को बधाई दी और पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिला और पुरुष पहलवानों को मिली आकर्षक इनामी राशि पुरुषों के भारत केसरी मुकाबले में साहिल जागलान ने प्रथम स्थान हासिल कर 1 लाख रुपये का पुरस्कार जीता, जबकि रोहित मोर को 51 हजार रुपये की इनामी राशि दी गई। भारत कुमार मुकाबले में नवीन मलिक पुगथला को 51 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। वहीं अनिकेत को 25 हजार रुपये, दीपक डाबला को 41 हजार रुपये, परविंदर को 21 हजार रुपये, सुमित को 21 हजार रुपये तथा साहिल किलोई को 5,100 रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। इस प्रकार दंगल में विभिन्न मुकाबलों के विजेता पहलवानों को लाखों रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल में महिला कुश्ती के भारत केसरी मुकाबले में प्रथम पुरस्कार रोहतक के महादेव अखाड़े की सिया ने जीता, जिन्हें 31 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। दूसरे स्थान पर रहने वाली दीपिका को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया कार्यक्रम में समाजसेवी सुमित्रा जागलान, ओम सिंह पहलवान, सुकर्म पहलवान, टोनी पहलवान, अनुज कोच सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, खेल प्रेमी और दशहरा दंगल कमेटी के सदस्य मौजूद रहे
Safidon, Jind | Oct 22, 2026
सफीदों में बिजली का भारी संकट ब्लैक आउट
Safidon, Jind | Oct 22, 2026