डोमचांच: डोमचांच के मेडविन हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, सील करने की तैयारी की चर्चा
डोमचांच चौक के पास संचालित मेडविन हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों में है। पिछले दिनों गलत इंजेक्शन लगाए जाने के आरोप में एक वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। स्थानीय लोगों के अनुसार बाद में अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद मामला शांत हो गया।