मुरैना नगर: मुरेना: दिमनी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, चंबल घाट से अवैध उत्खनन का दावा, लोडर का वीडियो वायरल
मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। पुलिस ने बघपुरा घाट पर अवैध रेत उत्खनन में लगभग 10 लाख रुपये का लोडर जब्त करने का दावा किया था। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वही लोडर गांव में गोबर के घूरे भरते समय पकड़ा जाता दिख रहा है, जिससे पुलिस के दावे पर संदेह गहरा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।