कुरुक्षेत्र के पिहोवा में कूड़ा उठाने को लेकर प्रशासन और आंदोलनरत सफाई कर्मचारी आमने-सामने आ गए। विरोध के दौरान पुलिस ने 45 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया और करीब ढाई घंटे बाद छोड़ दिया। पुलिस की मौजूदगी में सड़क किनारे जमा कचरा हटाया गया। कर्मचारी नेता राजकुमार ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
#KurukshetraNews #PehowaNews #SafaiKarmchari #HaryanaNews #GroundZeroNews