कासगंज: चैयरमेन रामेश्वर दयाल महेरे ने सोरों हरि की पौड़ी पर जल की कमी को लेकर चिंता व्यक्त की, अधिशासी अभियंता को भेजा पत्र
सोरों नगर पालिका के चैयरमेन रामेश्वर दयाल महेरे ने अलीगढ़ के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि सोरों सूकर क्षेत्र देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तीर्थस्थल घोषित किया जा चुका है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से हरी की पौड़ी आते है।