शंभूगंज: सोनडीहा गांव: घरेलू विवाद में ससुर ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की, मामला थाने पहुंचा
सोनडीहा गांव में घरेलू विवाद महिला सुनीता देवी को उसके ही ससुर शंकर यादव ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता सुनीता देवी सोमवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही ससुर शंकर यादव पर कारवाई करने की मांग की है। पुलिस शिकायतों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।