लखीमपुर: ओयल तिराहा से पुलिस ने चोरी की बाइक, बाइक चेचिस व अवैध तमंचा बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना खीरी अंतर्गत ओयल चौकी पुलिस ने सत्तरह मार्च रविवार को कादीपुर से मूसेपुर खुर्द की तरफ रेलवे लाईन जाने वाले चकरोड ओयल तिराहा से लल्लन गुप्ता नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मलूकापुर थाना भीरा का निवासी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक 12 बोर का अवैध देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक बाइक व एक बिना इंजन बाइक की चेचिस बरामद की है।