मथुरा: खाना बना रही छात्रा को सर्प ने डसा, डॉ और बायगीर भी नहीं बचा सके सपना की जान
थाना नौहझील क्षेत्र के गांव खाजपुर में कल दोपहर एक दहला देने वाला वाकया सामने आया। यहाँ रसोई में परिवार के लिए खाना बना रही एक 16 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डस लिया। अचेतावस्था में परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए बायगीर और फिर अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।