बहेड़ी: वन विभाग तिराहे से चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
बहेड़ी पुलिस को बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है दरअसल बहेड़ी पुलिस ने बंटी बबली की ऐसी जोड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है जो कि बाइक चोरी की वारदात को एक साथ अंजाम दिया करते थे पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान बहेड़ी थाना क्षेत्र के वन विभाग तिराहे पर एक जून को करीब सवा तीन बजे चोरी की अपाचे बाइक के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।