मंडी: निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए व्यय पर्यवेक्षकों का अहम रोल- अपूर्व देवगन
Mandi, Mandi | Feb 29, 2024 लोककसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विपाशा सदन मंडी में सहायक व्यय पर्यवेक्षकों तथा व्यय निगरानी टीम के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने सहायक व्यय पर्यवेक्षकों तथा व्यय निगरानी टीम के सदस्यों को लोकसभा चुनाव को लेकर जरूरी निर्देश दिए।