सुपौल: जरेला गांव में मोटरसाइकिल और टेम्पो की टक्कर में दो लोग हुए जख्मी, सदर अस्पताल सुपौल में इलाज जारी
Supaul, Supaul | May 30, 2024 सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जरेला गांव में मोटरसाइकिल और टेंपो की टक्कर में दो व्यक्ति जख्मी सदर अस्पताल सुपौल में इलाजरत। जख्मी युवक को उनके परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल सुपौल लाया गया। जहां जख्मी युवक का उपचार जारी है। वही युवक धीरेंद्र सरदार ने बताया कि टेंपो और मोटरसाइकिल के टक्कर में हम दो लोग जख्मी हुए हैं।