तुलसीपुर: कोतवाली गैसड़ी में आयोजित थाना समाधान दिवस, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी पीड़ितों की फरियाद
जिलाधिकारी बलरामपुर पवन अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा 22फरवरी दोपहर 1बजे कोतवाली गैसड़ी में आयोजित थाना समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।