बीकानेर: पीबीएम अस्पताल के बच्चा विभाग में बाल गोपाल पूजन, 500 से अधिक बच्चों को फलाहार और शिक्षण सामग्री वितरित की गई
बीकानेर के पीबीएम बच्चा अस्पताल में शिवकिशन दाधीच जमना देवी दाधीच स्मृति सेवा प्रन्यास द्वारा तीन दिवसीय सेवा व आध्यात्म अनुष्ठान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वर्गीय शिवकिशन दाधीच की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में भर्ती और ओपीडी के 500 से अधिक बच्चों का बाल गोपाल पूजन किया गया। बच्चों को फलाहार, सरस्वती माता की तस्वीर, पाटी-पोथी और कलम भेंट कर