देवेंद्रनगर: ग्राम सिलगी में शौच के लिए खेत गए बुजुर्ग पर तेंदुए का जानलेवा हमला, गंभीर हालत में ऑटो से पहुंचाया अस्पताल
जिले के देवेंद्रनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलगी में मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग पर जंगली जानवर के हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जानकारी में ग्रामीणों ने इसे बाघ का हमला बताया, हालांकि वन विभाग ने तेंदुए द्वारा हमला किए जाने की आशंका जताई है।