जहानाबाद: शाहिद शुभम का शव पैतृक गांव बनवरिया में पहुंचे ही लिपट कर रोने लगी मां और परिजन, लोगों का उमड़ा जन सैलाव, आंखे नम
असम के जोरहाट एयरबेस में एएन-32 विमान दुर्घटना में शहीद हुए भारतीय वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव बनवरिया पहुंचते ही मातम छा गया। मां और परिजन शव से लिपटकर बिलख पड़े। अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। बनवरिया उच्च विद्यालय परिसर में वायुसेना ने सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी।