कांके: रांची के मोरहबादी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, मुख्यमंत्री करेंगे 70 फीट के रावण का वध
Kanke, Ranchi | Oct 2, 2025 इस बार भी मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतले तैयार किए गए हैं. रावण का पुतला 70 फीट, कुंभकरण का 65 फीट और मेघनाद का 60 फीट ऊंचा होगा. इन पुतलों को देखने के लिए आसपास के जिलों से भी लोग पहुंचेंगे. आयोजनकर्ताओं का कहना है कि इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में अत्याधुनिक तकनीक से आतिशबाजी और विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है,