कांके: जगन्नाथ नगर स्थित सर्वोजनिन दुर्गा पूजा समिति में पारंपरिक रीति-रिवाजों से सिंदूर खेला का आयोजन
Kanke, Ranchi | Oct 2, 2025 जगन्नाथ नगर स्थित सर्वोजनिन दुर्गा पूजा समिति में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पारंपरिक रीति रिवाज से सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा के चरणों में सिंदूर चढ़ाकर आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर उत्साहपूर्वक सिंदूर खेला रस्म को पूरा किया।