कांके: रांची समेत आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Kanke, Ranchi | Oct 2, 2025 रांची सहित आसपास के इलाक़े में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे से रुक रुककर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।