मढ़ौरा: महिला चिकित्सकों की छुट्टी से मढ़ौरा अस्पताल में मुख्यमंत्री मातृत्व योजना का कैंप नहीं लगा
हर माह के 9 तारीख को लगने वाले मुख्यमंत्री मातृत्व योजना का विशेष कैंप गुरुवार को महिला चिकित्सको के छुट्टी पर रहने के कारण नही लगा और सफल भी नहीं हुआ । इस दौरान गर्भवती महिलाओं के संपूर्ण जांच नही हो सका। गुरुवार की दोपहर बारह बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने डाक्टर विरेश कुमार ने बताया कि दो महिला चिकित्सक छुटी पर है जल्द सुधार कराया जाएगा।