कांके: 45 वें जन्मदिन पर धोनी के रांची सिमालिया फार्महाउस के बाहर उमड़ा माही के फैंस,फैंस ने काटा केक,गूंजा हैप्पी बर्थडे धोनी।
Kanke, Ranchi | Jul 7, 2026 भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का 45वां जन्मदिन के अवसर पर रांची के सिमालिया स्थित उनके फार्महाउस के बाहर मंगलवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी के फैंस ने फार्महाउस के बाहर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और "हैप्पी बर्थडे माही" के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया