कोंडागांव: संकुल केंद्र कमेला में शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न, नवप्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत किया गया
संकुल केंद्र कमेला में शुक्रवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2026 हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। शाला प्रबन्धन द्वारा ग्राम सरपंच कामदेव कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर, गणवेश, पाठ्यपुस्तकें और मिठाई देकर विद्यालय में स्वागत...