शंकर सरैया के मनीष साह को तुरकौलिया पुलिस पत्नी की हत्या के आरोप में मधुबन से गिरफ्तार कर शनिवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी है। थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी ने बताया कि मनीष पर उसकी सास मालती देवी ने पुत्री सलोनी कुमारी की हत्या का आरोप लगाते हुए 21 अक्टूबर 25 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब से मनीष फरार चल रहा था,गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी हुई है।