ब्यौहारी: ब्यौहारी के समधिन नदी में डूबने से किशोर की मौत
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के केल्हारी गांव में दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया 15 वर्षीय दीपेश प्रजापति गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच सोमावर सुबह 8 बजे से शुरू कर दी है।