कानपुर: चकेरी के युवक को बाथरूम में फोन ले जाना पड़ा महंगा, आई वीडियो कॉल और वह साइबर ठगी का शिकार हो गया
चकेरी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक बाथरूम में फोन लेकर गया था इस दौरान उसके फोन पर अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई वीडियो कॉल करने वाले व्यक्ति ने युवक का वीडियो बना लिया और फिर एडिट करके ब्लैकमेलिंग करते हुए 2.22लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। पुलिस से शिकायत की है। थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे बताया, मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है