करपी: करपी भाकपा माले कार्यालय में महागठबंधन की बैठक आयोजित की गई
Karpi, Arwal | Oct 25, 2025 करपी भाकपा माले कार्यालय में महागठबंधन की बैठक शनिवार को शाम 4:00 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव ने किया। इस मौके पर कुर्था से विधानसभा प्रत्याशी सुदय यादव, राजद के वरिष्ठ नेता रामाशीष सिंह रंजन, अलख पासवान, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उमेश ठाकुर ,भाकपा माले के मिथिलेश यादव समेत अन्य नेता उपस्थित थे।