सक्ती | शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा
सक्ती पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान में एक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। बाराद्वार–रिस्दा मार्ग स्थित NH-49 पर ब्रीथ एनालाइजर से जांच के दौरान चालक के शराब सेवन की पुष्टि होने पर वाहन जब्त कर मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती ने चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत दोषी मानते हुए ₹10,000 का अर्थदंड लगाया। सक्ती पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
#CGVoiceNews #Sakti #TrafficPolice #DrinkAndDrive #RoadSafety #BreakingNews #ChhattisgarhNews #CGNews #PoliceAction