सिंगरौली: जिला स्तरीय दल द्वारा उर्वरक विक्रय केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
जिले में बरगवां क्षेत्र के उर्वरक विक्रय केन्द्रों का जिला स्तरीय गठित दल द्वारा निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान उर्वरक विक्रय केन्द्रों के संचालकों को निर्देश दिया गया कि कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक मिलता रहे एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता न बरती जाए | साथ ही साथ पी.ओ.एस. मशीन से भौतिक उर्वरक की उपलब्धता का मिलान किया गया।