कांके: रांची: कीता रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 8, 2026 रांची के कीता रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार एस्कॉर्टिंग ड्यूटी के दौरान आरपीएफ को सूचना मिली कि कीता रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में हंगामा हो रहा है।