लोहरदगा: लोहरदगा सदर अस्पताल के ब्लड सेंटर को मिला भारत सरकार का लाइसेंस, अब जरूरतमंद मरीजों को समय पर मिलेगा सुरक्षित ब्लड।
लोहरदगा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मंगलवार को एक बड़ी उपलब्धि सामने आई। मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे इस संबंध में आधिकारिक जानकारी प्राप्त हुई कि लोहरदगा सदर अस्पताल मे स्थित ब्लड सेंटर को भारत सरकार से ब्लड कलेक्शन, स्टोरेज, प्रोसेसिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन का लाइसेंस प्रदान कर दिया गया है।