आगरा: थाना शाहगंज पुलिस ने एर्नाकुलम के कोच्चि नेबल बेस से पकड़ा दहेज हत्या का आरोपी, नौसेना में है आरोपी तैनात
Agra, Agra | Jun 15, 2024 आगरा की थाना शाहगंज पुलिस एर्नाकुलम के कोच्चि नेबल बेस से दहेज हत्या के नौसेना अधिकारी को गिरफ्तार कर वायुयान से लेकर आगरा पहुंची है। आरोपी जो सैनिक अधिकारी के खिलाफ उसके साले ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि दहेज की खातिर आरोपी ने शादी के 8 महीने बाद ही अपनी पत्नी को छत से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया था। तभी से आरोपी फरार था।