बांसवाड़ा: ओड़वाड़ा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, लगी चोट, एमजीएच में उपचार जारी
ओड़वाड़ा गांव में बुधवार शाम 6 बजे पूर्व के विवाद को लेकर गांव के दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट लगी चोट, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बुधवार रात 8:30 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। साथ में आए दोस्तों ने बताया कि विनोद कुमार पुत्र मगनलाल ताबीयार निवासी गणेवा का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।