बांसवाड़ा: लक्ष्मण गढ़ झरी घाटी में युवक के साथ मारपीट कर बाइक छिनकर भागे लुटेरे, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
लक्ष्मण गढ़ झरी घाटी में बुधवार शाम 4 बजे युवक के साथ मारपीट कर बाइक छिनकर भागे लुटेरे, युवक के सिर पर लगी चोट, जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से युवक को उपचार के लिए बुधवार शाम 5:45 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि वालजी पुत्र वजेंग निवासी कुंडा खोरा का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।