जगदीशपुर: घोसी टोला में एक सप्ताह बाद पकड़ा गया लंगूर, तीन लोगों को घायल कर चुका था
वार्ड संख्या-4 स्थित घोसी टोला में पिछले एक सप्ताह से लोगों के लिए परेशानी का सबब बने लंगूर को गुरुवार को वन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर रेस्क्यू कर लिया। लंगूर के हमले में अब तक तीन लोग घायल हो चुके थे। लगातार हो रहे हमलों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था।