मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव झंडाहार निवासी सुरजीत पुत्र मेवाराम के साथ जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे सुरजीत घायल हो गए घायल सुरजीत को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया गया। जहां उनका डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।