गुमला: गैस सिलेंडर न मिलने से फूटा गुस्सा, गुमला के बड़ा टोली में सड़क जाम
Gumla, Gumla | Apr 10, 2026 बेहरा टोली के पास शुक्रवार की सुबह उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने और वितरण में लगातार देरी से नाराज़ लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति ऐसी हो गई कि पालकोट की ओर से आने वाले कई राहगीरों को वापस लौटकर बाईपास के रास्ते शहर जाना पड़ा।