चित्तौड़गढ़: जोहर भवन में आयोजित महाराणा प्रताप की 427 वी पुण्यतिथि एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में युवा प्रतिभाओं का सम्मान
जोहर भवन मे वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 427वीं पुण्यतिथि एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। जिला प्रमुख भूपेन्द्रसिंह बड़ौली, भूपालसागर प्रधान हेमेन्द्रसिंह राणावत, चित्तौड़गढ़ प्रधान देवेन्द्र कंवर, रितुराज सिंह ओछड़ी, लक्ष्मणसिंह राजगढ़ आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 2019 से सरकारी सेवा में सिलेक्ट बालक बालिकाओं को सम्मानित किया गया।