गोड्डा: शौच करने गए व्यक्ति को खजुरिया गांव में सांप ने डंसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Aug 29, 2024 बोआरीजोर थाना क्षेत्र के खजुरिया गाँव में पोखर किनारे शौच करने गए एक अधेड़ व्यक्ति को सांप ने डंस लिया। पीड़ित चुन्ना हेम्ब्रम के परिजनों ने इसे बोआरीजोर सीएचसी पहुँचाया जहाँ से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में पीड़ित का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।