सूरतगढ़: इंटक की जिला बैठक में मजदूरी बढ़ोतरी न होने पर रोष, श्रम कानून संशोधनों और निजीकरण का विरोध
सूरतगढ़ में इंटक की जिला बैठक में महंगाई, श्रम कानून संशोधन और बिजली निजीकरण का विरोध किया गया। नेताओं ने मजदूरों के अधिकारों पर खतरा बताया। रविवार शाम एक होटल में संपन हुई बैठक में श्रम विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगे। असंगठित श्रमिकों को संगठित कर जरूरत पड़ने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया।