बगहा पुलिस जिले के लोकरीयां थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना थाना क्षेत्र के गोबरहिया गांव की है, जहां दो पक्षों के बीच चल रहे आपसी विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस की मौजूदगी में बातचीत के जरिए मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा था, तभी असामाजिक तत्वों ने अचानक पुलिस बल पर सोमवार चार