गुना नगर: संजय स्टेडियम रोड पर पीजी कॉलेज के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, पुलिस ने किया मामला दर्ज
कैंट थाना अंतर्गत पीजी कॉलेज के बाहर छात्रों के बीच पुरानी रंजिश में मारपीट हुई। संतोष अहिरवार ने शिकायत की है कि कॉलेज के बाहर उसके साथ पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज कर मारपीट की गई, जिसमें चोटें आईं। पुलिस ने तीन आरोपियों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।