गुना नगर: जामोनया कला के किसान ने जनसुनवाई में की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, कराया गया ईकेवाईसी का डीबीटी इनेबल्ड
गुना के ग्राम जामोनया कला के किसान बाबूलाल मीणा का पीएम सम्मन निधि योजना का पात्र होने के बावजूद भी लाभ नहीं मिल रहा है। कलेक्टर द्वारा संज्ञान लेने पर प्रबंधक जिला ई गवर्नेंस शाखा गौतम श्रीवास्तव ने बताया किसान बाबूलाल मीणा का ई केवाईसी का डीबीटी इनेबल्ड कराया गया।