गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी में सरकारी गोदाम पर खाद लेने आए किसानों में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
गुना जिले में किसानों को खरीफ फसल में खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नानाखेड़ी मंडी के सरकारी गोदाम पर खाद लेने आए किसानों में लाइन में लगने को लेकर मारपीट हो गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। खाद पर्ची के आधार पर वितरण किया जा रहा है। वीडियो संज्ञान में आने पर मौके पर अधिकारी पहुंचे, खाद्य वितरण की सही व्यवस्था कराई गई।