गुना नगर: जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे सामाजिक न्याय एवं श्रम विभाग से संबंधित कार्यो की कलेक्टर द्वारा की गई समीक्षा
जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सामाजिक न्याय एवं श्रम विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने दिव्यांगजनों को लाभांवित करने के लिए विकास खण्ड स्तर पर शिविरों के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने संबल योजना से संबंधित लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के शीघ्र निराकरण पर भी जोर दिया।